Headlines

लाल सिंह चड्डा बनी अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, गंगूबाई को भी पीछे छोड़ा।

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा, जो 13 दिनों मे भी 60 करोड़ से ज्यादा कमाने मे नाकाम रही है, उसका एक मात्र कारण यही है कि फिल्म को भारत की जनता ने कुछ खास प्यार नही दिया, बल्कि उसे बॉयकॉट किया गया।आमिर खान को इस फिल्म से जितनी उम्मीदें थी वो सब उम्मीदें ही रह गयी। लेकिन हम आज आपको बता दें कि भारत की जनता ने जिस फिल्म को नकार दिया है, उसी लाल सिंह चड्डा को विदेशो मे बहुत प्यार मिल रहा है।

भारत की जनता द्वारा बॉयकॉट होने के बाबजूद भी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छा खासा रिकॉर्ड तोड़ा है। उसका यही कारण है कि फिल्म को विदेशो मे काफी ज्यादा पसन्द किया जा रहा है। मीडिया की माने तो लाल सिंह चड्डा ने आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ और विवेक अग्निहोत्री निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

लाल सिंह चड्डा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि हम आपको बतादे कि लाल सिंह चड्डा के रिलीज के काफी दिनों बाद तक भी भारतीय सिनेमा खाली पड़े रहे, इस फिल्म को भारत की जनता द्वारा बुरी तरह से बॉयकॉट किया गया। जिससे वह देश भर मे अपनी छाप नही छोड़ पायी, लेकिन विदेशो मे इसे खूब सरहाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेशी सिनेमाघरों मे फिल्म रिलीज के बाद एक ही हफ्ते मे लाल सिंह चड्डा ने 59 करोड़ की कमाई की। जो आलिया भट्ट की गंगूबाई, ‘भूल भुलैया 2’ , और ‘द कश्मीर फाइल’ की कमाई से कही ज्यादा है।