Headlines

Permalink क्या है ? वर्डप्रेस ब्लॉग का पर्मालिंक कैसे चुने ?

दोस्तो अगर आप एक ब्लॉगर हैं या फिर ब्लॉगिंग के बारे में सोच रहे हैं तो Permalink क्या है जानना बहुत जरूरी है। आज के इस आर्टिकल से हम आपको Permalink क्या है ? के बारे में बताएंगे। तथा साथ ही एक वर्डपेस ब्लॉग के लिए सही पर्मालिंक कैसे चुने ? इसके बारे में भी बताएंगे।

Permalink क्या है (पर्मालिंक)?

Permalink एक ऐसा लिंक होता है जो ब्लॉग के लिए भविष्य में ना बदलने के इरादे के साथ लिया जाता है। आपके ब्लॉग पोस्ट का एड्रेस ही आपका Permalink होता है। Permalinks आपके अलग-अलग ब्लॉग पोस्ट या आपके WordPress साइट के पेज का स्थायी URL हैं।

Permalinks को Pretty लिंक के रूप में भी जाना जाता है। जैसे उदाहरण के लिए अगर आपने SEO पर ब्लॉग पोस्ट लिखा है तो आपका Permalink कुछ इस तरह का हो सकता है –
https://example.com/seo-optimization/
https://example.com/2020/09/seo-optimization/
https://example.com/?p=123

वर्डप्रेस ब्लॉग के लिए SEO फ्रेंडली Permalink कैसे चुनें :-

डिफ़ॉल्ट रूप से WordPrese का पर्मालिंक Year/Month वाला होता है। लेकिन आप जब कभी पोस्ट को अपडेट करेंगे तो आपका पर्मालिंक बदल सकता है और आपके पोस्ट की रैंकिंग खो सकती है। इसलिए ऐसे पर्मालिंक वाले ब्लॉग पोस्ट को आप वर्तमान में अपडेट नही कर सकते।

अगर आप चाहते हैं कि आपका लेख हमेशा नया लगे तथा पोस्ट की तारीख अपडेट करने पर भी ब्लॉग पोस्ट की रैंकिंग खराब ना हो तो इसके लिए आपको अपने वर्डप्रेस ब्लॉग के लिए SEO फ्रेंडली Permalink सेट करने होगा।

तो चलिए जानते हैं कि वर्डप्रेस ब्लॉग का Permalink Structure कैसे Change करे –

● सबसे पहले आप अपने वर्डप्रेस के डैशबोर्ड में जाये।

● यहां आप Setting >> Permalinks में जाये।

● यहां आप अलग -अलग पर्मालिंक स्ट्रक्चर को देखेंगे।

● आपको यहां से “Post Name” पर्मालिंक को चुनकर Save करना है।

बस हो गया आपका काम। हां लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें कि पर्मालिंक को आप ब्लॉग की शुरुआत में चुन लें तो बेहतर रहेगा। ब्लॉगिंग के बीच मे जब आपका ब्लॉग अच्छे से चल रहा हो, तो पर्मालिंक को कभी ना बदले। क्योंकि ऐसा करने पर आपके सभी पोस्ट की रैंकिंग खो सकती है।

तो इस तरह से आप वर्डप्रेस के लिए एक एसईओ फ्रेंडली Permalink चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो हमे कंमेंट कीजिये।