देश का तीसरा चंद्र मिशन जल्द ही अपनी यात्रा की ओर कदम बढाएगा।देश के इतिहास मे एक और दिलचस्प कहानी अब जुड़ने वाली है।जी हाँ! ये भारत के लिए बेहद गर्व की बात है कि आज देश का तीसरा चन्द्रयान लॉन्च होने जा रहा है।आपको बता दें कि चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।आईए जानते है पूरी अपडेट।
दरअसल चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन बताया जा रहा है। ये लगभग 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है।साथ ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग करने के लिए इसरो LVM-3 लॉन्चर यानी रॉकेट का इस्तेमाल कर रहा है जो भारी सैटेलाइट्स को भी अंतरिक्ष में छोड़ने की शक्ति रखता है.साथ ही ये करीब 43.5 मीटर यानी 143 फीट ऊंचा है और इसका बजन लगभग 642 टन है.जहाँ ये तीसरा चन्द्र मिशन है वहीं यह LVM-3 रॉकेट की चौथी उड़ान होगी.

इसकी लैंडिंग की बात करें तो मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 23-24 अगस्त तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग बताई जा रही है।अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग सफल हो जाती है तो,भारत दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला विश्व का पहला देश माना जाएगा।इसी के चलते देश के प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए आभार प्रकट किया है और कई बॉलीवुड स्टार भी ट्वीट करके देश को बधाई दे रहें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, तो 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।इसी के साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्वीट मे इसरो को टैग करते हुए लिखा कि,भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं।झंडा ऊंचा रहे हमारा। जय हिंद!