केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा है। अब ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर जेपी नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा?
जानकारी के लिए बता दें जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। कयास लगाये जा रहे हैं उससे पहले ही भाजपा नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है।ऐसे में सवाल उठता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी कितनी होती है और उनका चयन कैसे होता है उन्हें क्या सुविधाएँ मिलती हैं। Bjp national president salay

तो बता दें संविधान की धारा 19 के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के सदस्यों द्वारा संपन्न होता है। जिसमें जिला इकाइयों द्वारा निर्वाचित सदस्य,राज्य में पार्टी विधायकों द्वारा अपने में से चुने गए 10 प्रतिशत सदस्य,राज्य के पार्टी के 10 प्रतिशत सांसद,प्रदेश परिषदों द्वारा निर्वाचित सदस्य,पार्टी के संसद सदस्यों द्वारा अपने में से चुए गए 10 प्रतिशत सदस्य शामिल होते हैं।
ग़ौरतलब है कि अध्यक्ष का निर्वाचन गुप्त मतदान प्रक्रिया द्वारा संपन्न होता है। वहीं प्रदेश के कम से कम 50 प्रतिशत जिलों से प्रदेश परिषद सदस्यों के निर्वाचन हो जाने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वही व्यक्ति चुना जाता है जो कम से कम 4 अवधियों तक सक्रिय सदस्य रहा हो और कम से कम 15 वर्ष तक प्राथमिक सदस्य रहा हो। वहीं खास बात ये है कि भाजपा वोटिंग के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं करती है। आपसी सहमति के बाद ही अध्यक्ष का चुनाव हो जाता है। अक्सर सवाल उठता है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी कितनी होती है। तो आपको बता दें ये कोई सरकारी पद नहीं होता है इसीलिए सैलरी को लेकर खास जानकारी नहीं है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी 80 हजार से 1 लाख के बीच में होती है. वहीं उन्हें बेहतर सिक्योरिटी जैसी सुविधा भी मिलती है।