रणवीर कपूर की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज हो गयी है।रणवीर कपूर इस फिल्म पर बहुत समय से काम कर रहे थे। साथ ही इस फिल्म से उन्हे काफी उम्मीदे थी। बता दे कि इस फिल्म के रिलीज के बाद बताया जा रहा है कि ये फिल्म मेकर्स की सभी उम्मीदों पर खरी उतरी है। इस फिल्म के ओपिनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रणवीर की बांकी सभी ब्लॉकबास्टर फिल्मो के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
ये फिल्म रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।दरसल जैसा कि आजकल बॉलीवुड की फिल्मो को बॉयकॉट करने का चलन चल गया है। उसको लेकर फिल्म के निर्माताओ के मन मे भी डर बना हुआ था लेकिन इस फिल्म की ओपिंनिंग डे कलेक्शन को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म बॉलीवुड की डूबती नैया को बचा सकती है।चूंकि इस फिल्म को तेलुगु भाषा मे भी रिलीज किया गया है तो वहाँ से इसका कलेक्शन 4 करोड़ बना है और हिंदी सिनेमा से इसका कलेक्शन 34 करोड़ बैठा है। इस फिल्म के ओपिनिंग डे का नेट कलेक्शन 36 करोड़ रुपए बना है। आइये जानते है कि रणवीर कपूर की किन दूसरी फिल्मो के कलेक्शन को इसने पीछे छोड़ा है-
संजू–
अब तक की रणवीर कपूर के करियर की सबसे हिट फिल्म ‘संजू’ रही है। इस फिल्म मे रणवीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म मे रणवीर कपूर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जिससे उनके फैंस से उन्हे बहुत प्यार मिला। इस फिल्म के ओपिनिंग डे कलेक्शन की बात करे तो इसने पहले दिन मे ही 34.75 करोड़ रुपए कमाए थे। और इस फिल्म का नेट कलेक्शन 342.53 रहा।
बेशर्म–
ये फिल्म साल 2013 मे बडे पर्दे पर उतरी थी पर ये फिल्म फ्लॉप गयी थी।लेकिन इस फिल्म का ओपिनिंग कलेक्शन ने बॉक्स ऑफिक मे धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने पहले दिन मे 21.56 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि बाद मे इसका कलेक्शन गिरता गया।जिसके चलते इसका नेट कलेक्शन 59.69 करोड़ रहा।
ये जवानी है दीवानी–
इस फिल्म को देखने की बात आये तो आज भी कोई मना नही कर पाएगा।आपको बता दे इस फिल्म ने अपनी धमाकेदार स्टोरी से बॉलीवुड मे तेहलका मचा दिया था। इस फिल्म मे दीपिका और रणवीर की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया था।इस फिल्म ने पहले दिन मे 19.45 करोड़ कमाए।