इस साल की सबसे ज्यादा बजट पर बनने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है, इस फिल्म के बजट की बात करें तो ये करीब 300-350 करोड़ के बजट पर बनी है।इस फिल्म की प्री बुकिंग काफी तेजी से बड़ रही है।कहा जा रहा है कि एडवांस बुकिंग कलेक्शन मे इस फिल्म ने लगभग 22 करोड़ कमाए है।साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र को वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया मे लगभग 300 स्क्रीन पर हर भाषा मे इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
इसी फिल्म को ब्लेसिंगस बटोरने के लिए फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी अपने स्टारकास्ट आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के साथ मंदिरों के दर्शन करते नजर आये है। आपको बता दे कि हाल ही मे ये तीनो उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन के लिए गए थे, जहाँ इन्हे एक बड़े हंगामे का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही ये लोग मंदिर तक पहुँचते उससे पहले ही बजरंग दल के लोग वहाँ मौजूद थे।जिन्होंने एक्टर का काफी विरोध किया।
इसी हंगामे के चलते मेगास्टार आलिया और रणवीर को बिना दर्शन के ही बापस लौटना पड़ा। लेकिन इस पूरे हंगामे के बाद भी रणवीर कपूर,अयान मुखर्जी के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गए है। आपको बता दे कि वहाँ भीड़ से होकर रणवीर कपूर मंदिर के अंदर गए और श्री गणेश के दर्शन कर फिल्म के लिए कामना की।वहाँ रणवीर कपूर के फैंस पहले से ही मौजूद थे जो उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो रहे थे।चूंकि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट है इसलिए वो इसका हिस्सा नही बनी है। उनके लिए ऐसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाना सुरक्षित नही है।इसी के साथ रणवीर और अयान मुखर्जी की फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
इस फिल्म का प्रोमोशन जोरो-तोरो से चल रहा है, इस फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया है। यही नही बल्कि इस फिल्म को देखने के लिए लोगो मे काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म के स्टारकास्ट भी इसे लेकर काफी उमंग मे है।