इस बार की बारिश को देखकर कहा जा सकता है,कि ऐसी बारिश शायद ही पहले कभी हुई होगी।जी हाँ!इस बार बारिश के चलते राजधानी दिल्ली मे बाढ़ की संभावनाएं बड़ गयी है।जिसको देखते हुए दिल्ली मे कई इलाकों में आने-जाने पर रोक भी लगा दी गयी है।साथ ही कई रेल यातायात भी प्रभावित हुए है।आईए जानते है क्या हैं हालात?
इस बारिश के चलते लोगों मे हाहाकार मचा हुआ है।लोगों के घरों मे पानी भर चुका है यही नहीं दिल्ली की सड़कों को इस पानी मे पूरी तरह से जकड़ लिया है।हालाँकि मंगलवार के बाद से तेज बारिश नहीं हुई है लेकिन इसके बाबजूद भी राजधानी दिल्ली का हाल-बेहाल है।

दरअसल हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण से यमुना नदी का स्तर काफी ऊपर आ चुका है।जिससे दिल्ली को काफी खतरा पहुँचने की आशंका है।इसी को देखते हुए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।साथ ही दिल्ली मे रविवार तक स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है।इस मूशलाधार बारिश को देखते हुए कई रेलसेवाएं रद्द की गई है।इसी के साथ यमुना ब्रिज पर पानी भर जाने के कारण गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम भी रद्द रहेगी।
इस बारिश ने अपने साथ लाल किले को भी चपेटे मे ले लिया है यमुना नदी का स्तर बढ़ने से एएसआई द्वारा लाल किले को पर्यटकों के लिए शुक्रवार तक बंद कर दिया गया है।मीडिया रिपोर्टस् की माने तो केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि कल से पानी घटने का अनुमान लगाया जा सकता है।साथ ही प्रगति मैदान टनल,जिसे बंद कर दिया गया था,आज उसे खोल दिया गया है जिससे लोगों को काफी राहत पहुँची है।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 208 मीटर के जलस्तर को पार करके यमुना नदी ने अपने 45 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है।आपको बता दें कि यमुना नदी के जलस्तर मे आज कोई कमी नहीं आई है जैसा कि दोपहर एक बजे पानी का स्तर 208.62 मीटर देखा गया था, दोपहर दो बजे तक भी वही स्तर देखा गया।