Headlines

Sitemap क्या है ? वर्डप्रेस साइटमैप कैसे बनाए ?

क्या आपको पता है कि Sitemap ( साइटमैप ) क्या होता है ? तथा वर्डप्रेस साइटमैप कैसे बनाया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको साइटमैप के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

अगर आप एक ब्लॉगर है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। अक्सर आपने Sitemap के बारे में सुना तो जरूर होगा कि ब्लॉग के लिए साइटमैप कितना जरूरी है ? इसलिए हम इसके बारे में जानेंगे। तो चलिए सबसे जानते हैं कि साइटमैप क्या है ?

What Is Sitemap in Hindi | साइटमैप क्या है ?

सरल शब्दों में, XML साइटमैप आपकी वेबसाइट के URL की एक सूची है। यह सर्च इंजन को यह बताने के लिए एक रोडमैप के रूप में कार्य करता है कि क्या सामग्री उपलब्ध है और उस तक कैसे पहुंचा जाए। ऊपर दिए गए उदाहरण में, एक खोज इंजन एक साइटमैप के सभी नौ पृष्ठों को एक्सएमएल साइटमैप फ़ाइल की एक यात्रा के साथ मिलेगा।

साइटमैप एक वेबसाइट के Pages की सूची है। साइटमैप के तीन प्राथमिक प्रकार हैं। साइटमैप का इस्तेमाल एक वेब डिज़ाइनर के द्वारा किसी वेबसाइट को डिज़ाइन करते समय किया जाता है।

साइटमैप Google को बताता है कि आपकी साइट में कौन से पृष्ठ और फ़ाइलें महत्वपूर्ण हैं। और इन फ़ाइलों के बारे में मूल्यवान जानकारी भी प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, पृष्ठों के लिए, जब पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया था, तो पृष्ठ को कितनी बार बदला गया है, और कोई भी वैकल्पिक भाषा संस्करण एक पृष्ठ का।

Sitemap कैसे बनाये ?

साइटमैप बनाना व साइटमैप को सर्च कंसोल में Submit करना कोई ज्यादा मुश्किल काम नही है। लेकिन किसी वेबसाइट या ब्लॉग के लिये सर्च कंसोल में उसके साइटमैप का Crawl होना बहुत जरूरी है। और यह एक मैन्युअल स्टेप है जिसको आपको करना पड़ता है।

अगर आप एक वर्डप्रेस यूजर हैं तो आपके लिए साइटमैप बनाना बहुत आसान है। क्योंकि वर्डप्रेस पर साइटमैप बनाने का काम Yoast SEO Plugin ही कर देता है।

अगर आप Yoast SEO इस्तेमाल करते हैं तो यह ऑटोमैटिकली आपके लिए एक Xml Sitemap तैयार कर देता है। आपको सिर्फ अपने Xml Sitemap का URL अपने गूगल सर्च कंसोल एकाउंट में ऐड करना पड़ता है।

अगर माना जाए कि आपका ब्लॉग https://example.com/ है तो आपके Xml Sitemap का URL
https://example.com/sitemap.xml/ होगा।

आइये अब जानते हैं कि Sitemap को सर्च कंसोल में कैसे ऐड करे ?

अगर आपने अपना Xml साइटमैप अपने सर्च कंसोल में नही जोड़ा है आपकी वेबसाइट क्रॉल होने में समस्या हो सकती है। इसलिए साइटमैप का इंडेक्स होना बहुत जरूरी है।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने सर्च कंसोल में जाना होगा। और उसके बाद वहां एक Sitemap का ऑप्शन होगा उसको चुनना होगा।

यहां आपको अपना साइटमैप यूआरएल डालकर इसको सबमिट करना होगा।

बस इतना करते ही गूगल आपके Sitemap को रिव्यु करेगा और इंडेक्स करना शुरू कर देगा।

तो दोस्तो उम्मीद करते हैं कि आप साइटमैप के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे। यह लेख आपको कैसा लगा हमे कंमेंट करके जरूर बताएं ।