कभी ना कभी आपको अपने वर्डपेस में Custom CSS को Add करने या जोड़ने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में अगर आपको वर्डपेस पर Custom CSS कैसे Add करे ? नही पता तो आपको बहुत मुश्किल होता है। इसलिए आज हम आपके लिए यह वर्डपेस में Custom CSS कैसे Add करें ? आर्टिकल लेकर आये है।
शायद आपको पता भी होगा कि Custom CSS Add करना थोड़ा सा मुश्किल है क्योंकि ज्यादातर शुरुआती लोगो को FTP का इस्तेमाल करके Custom CSS को Add करने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि FTP को एडिट करना थोड़ा मुश्किल व जोखिम भरा काम है। लेकिन इसके दूसरे तरीके भी है, जो कि आपको इस लेख में बताए जाएंगे।
वर्डप्रेस वेबसाइट में Custom CSS कैसे Add करे ?
इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे कि कैसे आप किसी Theme फ़ाइल को एडिट किये बिना Custom CSS को अपने वर्डप्रैस में Add कर सकते हैं। वो भी 100% सुरक्षापूर्वक।
Method 1 . Theme Customizer का इस्तेमाल करके CSS Add करना :-
वर्डप्रेस के 4.7 अपडेट के बाद अब यूजर सीधे एडमिन डैशबोर्ड से CSS को Add कर सकते हैं। और इतना ही नही आप जो CSS Add करेंगे उसको Live Preview करके जांच भी सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको वर्डप्रेस डैशबोर्ड के Theme >> Customize में जाना होगा।
यह आपके लिए वर्डप्रेस Theme Customizer इंटरफ़ेस को लांच करेगा।
यहाँ आप अपने वर्डप्रेस वेबसाइट के Live Preview पेज को देख सकेंगे व बाईं और आपको बहुत सारे ऑप्शन कस्टमाइज करने के लिए मिलेंगे।
यहां आपको नीचे Add Custom CSS पर क्लिक करना है।
यह पेज जब खुलेगा तब आप अपना Custom CSS कोड को यहां दर्ज कर सकते हैं तथा ध्यान रहे कि आप जो CSS दर्ज कर रहे हैं वो Valid Code में हो। इसके साथ ही आप Live Preview में यह देख सकते हैं कि आपने जो CSS Code डाला है वो आपकी वेबसाइट पर अप्लाई हो गया है या नही।
आप तब तक इसको जारी रख सकते हैं जब तक आप निश्चित ना हो जाये कि आपका कोड सही से काम कर रहा है या नही ?
और आखिर में “Save & Publish” बटन को Press करना ना भूले।
Please Note >> आपने जो CSS कोड Enter किया है वह सिर्फ उसी Theme पर लागू होगा। अगर आप अपना Theme बदलते हैं तो आप उस कोड को कॉपी करके दूसरी Theme के लिए भी इसी तरीके से Paste कर सकते हैं।
Method 2. वर्डप्रेस “Add Custom CSS” Plugin से :-
जैसा कि हमने बताया कि जो पहला तरीका है वह सिर्फ उसी Theme पर लागू होगा जो वर्तमान में आप इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भविष्य में अपना Theme बदलते हैं तो आपको Code को Copy Paste करके डालना होगा।
अगर आप यह चाहते हैं कि आप जो CSS कोड डाले वो सभी Theme पर लागू हो जाये तो आप इसके लिए इस Method का इस्तेमाल करे।
सबसे पहला काम आपको “Simple Custom CSS” प्लगइन को Install व Active करना है।
इसके बाद आप Appearance >> Custom CSS में जाकर अपना Code डाल सकते हैं।
इसके बाद आप Publish बटन दबाकर Save करले।
अब आप अपनी वर्डप्रेस वेबसाइट को अपने नये CSS कोड के साथ चेक कर सकते हैं।
ऊपर जो हमने आपको अपने वर्डप्रेस में CSS को Add करने के दो तरीके बताए हैं वो Beginner के लिए हैं। Advance यूजर सीधे Theme में जाकर अपना CSS Add कर सकते हैं।
यदि आप अपना CSS Parent Theme में Add करते हैं तो आपका CSS Lost भी हो जाएगा जब आप उस Theme को Update करेंगे। इसके लिए आप जब भी अपनी Theme को अपडेट करे तब अपने Custom Changes को Save करना मत भूले।
अगर आप प्लगइन का इस्तेमाल करके CSS Code को Add करते हैं तो आपके लिए ज्यादा बेहतर रहता है क्योंकि आप जब भी अपना Theme बदलेंगे तो यह उस नये Theme पर भी लागू रहेगा।
हम उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आप अपना CSS Add नही कर पा रहे हो तो हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगे तो इसको Share कीजिये तथा वर्डप्रेस के ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग के साथ जुड़े रहिये।
हमे विजिट करने के लिये आपका सुक्रिया !!!